अगर आप Work from Home में नहीं कर पा रहे है काम पर फोकस, मन है परेशान तो ये 6 काम आपको देगा भरपूर एनर्जी
कोरोना काल की वजह से अब भी बहुत सारी कंपनीयो में वर्क फ्राम होम का कन्सेप्ट ही चल रहा है। कई कंपनियों ने तो वर्कफ्रॉम होम के फायदे को अच्छी तरह से जान लिया है और उन्होंने दफ्तर में कम एम्प्लोय (कर्मचारी) रखने का मन बना लिया है। साथ ही कोरोना की दूसरी लहर ने भी लोगों को वर्कफ्राम होम में ही काम करने को मजबूर किया है। जहां वर्क फ्रॉम होम के फायदे हैं, तो इसकी समस्याएं भी बहुत सारी हैं। सबसे बड़ी समस्या तो वर्कप्लेस (यानि ऑफिस या फिर दुकान) जैसा माहौल बनाना है। अगर आपका सिटिंग का प्रॉपर अरेंजमेंट नही होता है तो फिर आपका काम में भी मन नहीं लगता है।
Work from home में काम में फोकस करना और फिर बेहतर रिज़ल्ट देना भी आपके लिए एक चुनौति है क्योंकि बहुत से लोगों के घर ऐसे होते हैं कि उसमें ऑफिस जैसा माहौल बनाना या सिटिंग उस तरह से करना कठिन होता है। लेकिन हम आपको बता दे की घर जैसा भी हो, कुछ खास बदलाव करके आप अपने लिए बेहतर माहौल बना सकते हैं। जिससे आपका काम में भी मन लगेगा और काम करने के लिए आपका उत्साह भी बना रहेगा। हम आपको ऐसे 6 टिप्स बता रहे है जिनको अपनाकर आप घर से ही ऑफिस के काम को बेहतर और प्रॉपर ढंग से कर पाएंगे और आपको काम करना बोझ भी नहीं लगेगा तथा न ही आपको थकान होगी।
👉वर्क फ्राम होम के टाइम काम करने के तरीके (tips for work from home)
1- सबसे पहले तो आपको अपनी सिटिंग का खयाल करना होगा। आपका बैठने का तरीका ही आपकी थकावट का कारण बन सकता है। सिटिंग ऐसी जगह होनी चाहिए जहां विंडो हो, लाइट प्रोपर तरीके से हो और शोर-शराबा न हो। ध्यान रखे की जहां आप काम कर रहे है वहां नेचुरल लाइट भी आती हो।
2- अगर आप घर में कहीं पर भी लैपटॉप लेकर काम करने बैठेंगे तो आप ज्यादा समय तक काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कोशिश होनी चाहिए कि घर के उस कोने को या उस जगह को पकड़े जहां आप ऊर्जावाल महसूस करते हैं यानि थकावट महसूस नही करते है। इसके लिए आप टेबल का मुंह उत्तर की दिशा की ओर कर सकते हैं।
3- लंबे समय तक बैठने के लिए प्रॉपर कंप्यूटर टेबल और प्रोफेशनल कुर्सी तो लेना ही होगा वर्ना आप जल्दी ही थकावट महसूस करेंगे और कमर, पीठ व गर्दन में पेन भी होने लगेगा।
4- पॉजिटिविटी (अच्छा वातावरण) बनाने के लिए वर्किंग प्लेस (काम करने की जगह) के आस-पास गमले वगैरह रख सकते हैं।
वास्तु के हिसाब से आप दो बड़ी बातों का जरूर ध्यान रखे:
5- अगर आप उत्तर दिशा की ओर टेबल लगाते हैं तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके साथ ही ध्यान रखे की टेबल के पास पड़ी हुई पुरानी फाइले, बेकार फोटो या फोटो फ्रेम को हटा दें। अपने टेबल के पास सुंदर और पॉजिटिविटी के लिए नेचुरल ब्यूटी वाली फोटोज लगा सकते हैं या फिर कोई भी पॉज़िटिव थॉट वाली फोटो भी लगा सकते है।
6- अपने काम करने के डेस्क पर कागज, फाइलों को अच्छे तरीके से रखें और साफ-सफाई का जरूर ध्यान दें। टेबल और उसके आसपास बनी गंदगी भी काम में उलझऊपन ला सकती है।

0 Comments