Ticker

6/recent/ticker-posts

#kanina-rewari-latest-news | #kanina-me-bhijli-wibhag-ne-pakde-9-chori-ke-case

कनीना (रेवाड़ी) में बिजली विभाग की छापेमारी: बिजली विभाग टीम ने बिजली चोरी के 9 मामले पकड़े, लगाया दो लाख रु. का जुर्माना


खंड कनीना (रेवाड़ी जिला) में बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सोमवार को निगम की टीम ने सुबह सुबह 5 बजे से छापेमारी शुरू कर दी और छापेमारी शाम 5 बजे तक जारी रही। टीम ने इस दौरान बिजली चोरी के करीब 9 मामले पकड़े। खंड में बिजली चोरी को रोकने के उद्देश्य से जेई विजय कुमार व अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया हुआ है। सोमवार को कनीना के साथ साथ 6 गांवों में विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई।

जेई विजय कुमार व अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कनीना, कोटिया, करीरा, कपूरी, भोजावास, मोड़ी व गोमला में कुल 9 चोरियां पकड़ी गयी। जिनपर करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना किया है। इस दौरान टीम ने सभी उपभोक्ताओं को बिना कुंडी लगाए ईमानदारी का परिचय देते हुए बिजली का उपयोग करने की सलाह दी।

टीम ने कहा कि खंड में बिजली की चोरी करने वालों को किसी भी हाल मे नहीं बख्शा जाएगा। इसके लिए उनकी टीमें लगातार गांवों में व कस्बे में छापेमारी की कार्रवाई भी करती रहेंगी और जिस भी घर मे बिजली की चोरी पकड़ी जाएगी उस पर जुर्माना भी लगेगा। 

Reference news: bhaskar.com

कई बार तो मूर्ख बने रहने में ही भलाई है तभी आप जान पाएंगे दूसरों के दिल का भेद

Post a Comment

0 Comments